झारखण्ड / झारखंड विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष और बिहार सरकार में मंत्री रहे डॉ0 सबा अहमद के निधन से शोक में डूबा शहर,राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा सुपुर्द ऐ खाक
उमर फारुख की रिपोर्ट /राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा सुपुर्द ऐ खाक.झारखंड विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ सबा अहमद का शनिवार को निधन हो गया, वो 82 साल के थे और काफी दिनों से बीमार चल रहे थे. आज राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा,इनके निधन से राजनीतिक खेमों में भी शोक की लहर है,लोग अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पे एकत्रित हो रहे हैं, तो वहीं विधायक सुदीव्य कुमार सोनू, विधायक डॉक्टर सरफराज अहमद, स्वास्थ्य एवं कृषि मंत्री बादल पत्रलेख,पुलिस प्रशासन अधिकारी,एसपी अमित रेणु,उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा,एएसपी हरीश बिन जमा,डीएसपी संजय राणा सहित कई गण्यमान्य बुद्धिजीईयों ने आठफूल अर्पण कर सम्मान दिया,तो वहीं प्रशासन अधिकारी के द्वारा सलामी भी दिया गया,बताया गया कि आज ही रविवार शाम बाद नमाज़ मगरिब सुपुर्द ऐ खाक किया जाएगा।