गुजरात में चुनाव प्रचार करने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर बोला हमला – बोले अब गुजरात की जनता बदलाव चाहती है
सौरभ निगम की रिपोर्ट /गुजरात में चुनाव प्रचार करने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर बोला हमला – बोले अब गुजरात की जनता बदलाव चाहती है. गुजरात के अमरेली में रोड शो के दौरान केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की राजनीतिक में भी कभी दो राष्ट्रीय पार्टियों का दबदबा था. लेकिन आम आदमी पार्टी के 2013 में बनी चुनावी मैदान में आने से सब कुछ बदल गया. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा वे कहते हैं कि कोई भी तीसरी पार्टी गुजरात में चुनाव नहीं जीत सकती है लेकिन हम जीत कर दिखाएंगे. आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुजरात के लोगों से अपील किया एक बार आम आदमी पार्टी का मौका दें. हम गुजरात को बदल देंगे. हम नया गुजरात बनाएंगे.