चिंता /BABA BANDA SINGH BAHADUR ENGINEERING COLLEGE के हॉस्टल में फंसे बिहार के छात्रों की रात दहशत में गुजरी, बिहार पुलिस नें जारी की हेल्पलाइन नंबर -0612-2294319
प्रतिमा कुमारी की रिपोर्ट -CIN ब्यूरो /BABA BANDA SINGH BAHADUR ENGINEERING COLLEGE के हॉस्टल में फंसे बिहार के छात्रों की रात दहशत में गुजरी, बिहार पुलिस नें जारी की हेल्पलाइन नंबर -0612-2294319 की. बिहार पुलिस के A डीजीपी संजय कुमार सिंह लगातार पंजाब A डीजीपी विधि व्यवस्था समेत बड़ी अधिकारियों के संपर्क में हैं. घटनास्थल पर वहां के वरीय पुलिस अधीक्षक थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिस अधिकारी गए थे वहां की पुलिस कैंप कर रही है. बिहार पुलिस मुख्यालय ने स्थिति की जानकारी के लिए विशेष नंबर भी जारी कर दिया है. पंजाब के इस कॉलेज में बिहार के छात्रों पर हमला कर दिया गया था. जांच में पता चला है कि बिहार के छात्र बर्थडे मना रहे थे उसी दौरान हॉस्टल के सुरक्षा गार्ड के साथ किसी बात को लेकर उनकी झड़प हो गई थी. कॉलेज में बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेज के अंतिम वर्ष के छात्र ने एक स्थानीय छात्र को पीट दिया था उसके बाद उस छात्र ने बाहर से करीब 50 युवक बुलाए. इन 8 अनीजुकोंड बिहार के छात्रों पर तलवार से हमला किया था. इसमें कुछ छात्र जख्मी हो गए. बहुत छात्र ने कॉलेज से भाग कर अपनी जान बचाई. जबकि अभी भी 200 से ज्यादा छात्र कॉलेज के हॉस्टल में फंसे हुए हैं. बिहार सरकार और बिहार पुलिस लगातार पंजाब पुलिस के संपर्क में है.