पटना /लोक जनशक्ति पार्टी “रामविलास” के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पटना एयरपोर्ट पहुंचे, CM नितीश पर चिराग ने बोला हमला
राकेश कुमार की रिपोर्ट /लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पटना एयरपोर्ट पहुंचे.पटना एयरपोर्ट पर चिराग पासवान ने बक्सर की घटना पर बयान देते हुए कहा बक्सर की घटना जितनी निंदनीय है उतना ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अमानवीय चेहरा दर्शाता है। सभी लोगों ने देखा किस तरीके से पुलिस में घर में घुसकर किसान परिवार के लोगों को बर्बरता से पीटने का काम किया, ना बच्चों को बक्सा ना महिलाओं को छोड़ा। वहीं समाधान यात्रा को लेकर के चिराग पासवान ने कहा पहले बक्सर का समाधान करें, आज अगर किसान मौजूदा सर्कल रेट पर अपना मुआवजा मांगता है जो उसका हक है उस अधिकार से उसको वंचित किया जाता है और अंत में हक अधिकार की मांग पर परिवार के सदस्यों को पीटा जाता है। चिराग पासवान ने नीतीश कुमार से सवाल पूछा और कहा आखिर इसका क्या समाधान है बताइए।