गिरिडीह/सीएम हेमंत के आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल का स्थानीय विधायक सुदिव्य कुमार सोनू और एसडीएम ने तैयारियों का किया निरीक्षण
अजित सिंह की रिपोर्ट /गिरिडीह में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का खतयानी जोहार यात्रा कार्यक्रम अट्ठारह जनवरी को होने वाले कार्यक्रम को लेकर जेएमएम के नेता और कार्यकर्ता जुटे हुए हैं तो वहीं जिला प्रशासन पूरा मुस्तैदी के साथ लगे हुए हैं इसी बाबत सोमवार को गिरिडीह के झंडा मैदान में कार्यक्रम के हो रहे तैयारियों को लेकर गिरिडीह के सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू एसडीएम विशालदीप खालको और नगर आयुक्त एवं जेएमएम के जिलाध्यक्ष संजय सिंह प्रदोष कुमार सुमन सिन्हा फरदीन अहमद के अलावे कई लोग कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया इस दौरान जे एम एम के जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि खतयानी जोहार यात्रा के तहत झंडा मैदान में आम जनता के बीच मुख्यमंत्री जी के एक आमसभा का संबोधन होगा जिसमें राज्य सरकार के 3 साल पूरा होने पर सरकार ने जो जनता से वादा किया था वह किस तरह से सरकार ने अपने वादों को पूरा किया और जो जन का आकांक्षाओं था 1932 खतियान स्थानीयता उसको विधानसभा में पारित कर केंद्र सरकार को भेजने का काम किया इन सब बातों को लेकर माननीय मुख्यमंत्री जी लोगों को संबोधन करेंगे और हम गिरीडीह के तमाम जनता एवं कार्यकर्ता से अपील करते हैं कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में झंडा मैदान पर पहुंचे और मुख्यमंत्री का बातों को सुने और लाभ उठाएं.