झारखण्ड ब्यूरो /मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन “खतियानी जोहर यात्रा” के तहत कोडरमा पहुँचे,भाषण को सुनने उमड़ी हजारों लोगों की भीड़
अजीत कुमार सिंह झारखंड हेड की रिपोर्ट /झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खतियानी जोहर यात्रा के तहत कोडरमा पहुँचे।झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा झारखंड में 20 वर्षो तक भाजपा के डबल इंजन की सरकार ने लोगों को ठगने का काम किया।झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भाषण को सुनने उमड़ी हजारों लोगों की भीड़.झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खतियानी जोहर यात्रा के तहत दूसरे चरण में कोडरमा पहुँचे जहाँ उनका भव्य तरीके से स्वागत किया गया। वही हजारों लोगों की काफी भीड़ उन्हे सुनने के लिये उमड़ पड़ी। जिला प्रशासन सुरक्षा को लेकर काफी मुस्तैद नजर आयी। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा की कोडरमा जिला में मायका उद्योग जल्द ही चालू होगा इसके लिए रणनीति बनाई जा रही है। साथ ही उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा की सरकार ने झारखंड में 20 वर्षों तक रहकर झारखंड के लोगों को ठगने का काम किया डबल इंजन की सरकार रहने के बावजूद झारखंड विकास से काफी दूर रह गई। हमारी सरकार ने झारखंड में कई विकास के कार्य किए साथ ही गरीबों को मुफ्त अनाज मिले इसके लिए उनका ग्रीन कार्ड बनवाया गया। साथ ही उन्होंने अपने सरकार के द्वारा किये जा रहे कई विकास के कार्यों को गिनवाने का काम किया। वही कार्यक्रम में उनके साथ झारखंड के श्रम नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता बरही विधायक उमाशंकर अकेला के अलावे झारखंड मुक्ति मोर्चा और राष्ट्रीय जनता दल के कई नेतागण मौजूद रहे।