[animate animation=’bounce’]पाकिस्तान फिर से हुअा बेनकाब। इस बार पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीअोके) के एक एक्टिविस्ट ने उसके करास्तानियों से परदा उठाया है। एक्टिविस्ट तौकीर गिलानी के द्वारा एक सभा में दावा किया कि पाकिस्तान की फौज आतंकियों को प्रशिक्षित करती है और उन्हें सुरक्षित ठिकाना भी उपलब्ध कराती है। आतंकियों को पाक सेना सुरक्षा भी देती है।

उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में पाकिस्तानी लोग फौज के बहकावे में आ रहे हैं। पाकिस्तान की सरकार और फौज न तो अपने मुल्क के हित में काम कर रही है और न ही कश्मीरियों के। उन्होंने आगे कहा कि दुनिया में कोई दूसरा मुल्क नहीं होगा जो अपने ही लोगों के खिलाफ काम करता हो लेकिन पाक के हुक्मरान अपने ही लोगों पर अत्याचार कर रहे हैं। पाक फौज अपने ही लोगों को जिहादी के तौर पर तैयार करती है और फिर उनका अपने हिसाब से इस्तेमाल करती है।