पटना ब्यूरो /स्वदेशी जागरण मंच बिहार( उत्तर बिहार एवं दक्षिण बिहार दोनों की) की एक आवश्यक बैठक दिनांक 14-4 -23 को:पटना में-डा०संजीव कुमार सिंह प्रांत समन्वयक
प्रियंका की रिपोर्ट /स्वाबलंबी भारत अभियान के तहत स्वदेशी जागरण मंच बिहार( उत्तर बिहार एवं दक्षिण बिहार दोनों की) की एक आवश्यक बैठक दिनांक 14-4 -23 (अम्बेडकर जयंती के दिन) को समय10:30 से 4:00बजे तक स्थान -स्वदेशी जागरण मंच कार्यालय राजेन्द्र नगर,पटना, रोड नंबर 6 में आयोजित की गई है । बैठक में बिहार के प्रत्येक जिला मुख्यालय पर स्वाबलंबी भारत अभियान के तहत रोजगार सृजन केंद्र खोला जाना है। अभी तक जिन जिलों में रोजगार सृजन केंद्र खोली गई है और जहां अभी तक नहीं खुली है। इस पर विस्तृत चर्चा की जाएगी ।पूरे बिहार में स्वदेशी जागरण मंच संगठन को मजबूत करने के लिए भी चर्चा की जाएगी। इस बैठक में माननीय अजय उपाध्याय जी क्षेत्र संगठक, स्वदेशी जागरण मंच तथा माननीय अरुण ओझा जी अखिल भारतीय सह संयोजक का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इस बैठक में प्रांतीय संयोजक, सह-संयोजक, विभाग एवं जिला संयोजक सभी राष्ट्रीय परिषद सदस्य तथा स्वाबलंबी भारत अभियान से जुड़े क्षेत्र समन्वयक एवं प्रांत समन्वयक तथा रोजगार सृजन केंद्र के संचालक,एवं सक्रिय कार्यकर्ता बैठक में अपेक्षित हैं।
सभी अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि निर्धारित समय से 15 मिनट पूर्व बैठक में निश्चित रूप से उपस्थित हो।
निवेदक _
डा०संजीव कुमार सिंह
प्रांत समन्वयक
स्वाबलंबी भारत अभियान
दक्षिण बिहार
मोबाइल नंबर -9931019727,9905019479