कर्नाटक के विजयपुरा में बोले राहुल गांधी- भाजपा पूंजीपतियों की मददगार, जमकर बरसे
प्रिया सिन्हा की रिपोर्ट /कर्नाटक के विजयपुरा में बोले राहुल गांधी- भाजपा पूंजीपतियों की मददगार, जमकर बरसे। कर्नाटक दौरा पर पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी को गरीबों की नहीं बल्कि पूंजी पतियों की सरकार बताया। राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की मदद करने की बात कही थी उन्होंने लेकिन सिर्फ अरबपतियों की मदद करती है भारतीय जनता पार्टी। राहुल गांधी ने कहा कि आज देश में नफरत और हिंसा का माहौल पैदा किया जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि हम 150 सीट जीतेंगे हैं। राहुल गांधी ने रोड शो भी किया विशेष रूप से तैयार एक वाहन में राहुल गांधी सड़कों और आसपास की इमारतों में खड़े लोगों का हाथ मिलाकर अभिवादन भी कर रहे थे। कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता रहे और पूर्व मंत्री जगदीश शेट्टार ने मुलाकात की। जगदीश शेट्टार ने राहुल गांधी को बताया कि खराब बर्ताव के कारण हमें कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का फैसला लिया है।