पटना /13 मई को युवा राजद के जिला अध्यक्षों एवं 14 मई 2023 को प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक राज्य कार्यालय मे होगी
निखिल दुबे की रिपोर्ट /बिहार प्रदेश युवा राष्ट्रीय जनता दल के नवमनोनीत प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव ने दिनांक 13 मई 2023 को युवा राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्षो एवं 14 मई 2023 को प्रदेश पदाधिकारियो की बैठक राज्य कार्यालय में आहुत की है।इस आशय की जानकारी देते हुए बिहार प्रदेश राजद के प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि बैठक को बिहार प्रदेश राजद के अध्यक्ष श्री जगदानंद सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेतागण भी संबोधित करे.