UP / मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा ने सभी मेयर सीटें जीती
सौरभ निगम की रिपोर्ट -UP ब्यूरो / मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा ने सभी मेयर सीटें जीती. भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव में अभूतपूर्व जीत हासिल करते हुए सभी 17 नगर निगम में अपना परचम लहराया है. 17 महापौर में 14 नए चेहरे हैं. उत्तर प्रदेश नगर निगम के कुल 1420 पार्षद पदों में 1393 के परिणाम घोषित हो चुके हैं. इसमें सर्वाधिक 794 पार्षद पद पर भाजपा ने कब्जा जमाया है. जबकि समाजवादी पार्टी ने 188 पदों पर कब्जा जमाया है. बहुजन समाज पार्टी ने पचासी और कांग्रेस ने 76 पार्षद जीते हैं. नगर पालिका परिषद के पार्षद के कुल 5327 पदों में से 3937 के नतीजे घोषित हो चुके हैं इसमें से सबसे अधिक 955 सदस्य भाजपा के चुने गए हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की जनता को बधाई दी.