सौरभ निगम -दिल्ली ब्यूरो / सांसद बृजभूषण शरण सिंह के गिरफ्तारी को लेकर पहलवानों ने 21 मई से बड़े आंदोलन की चेतावनी दी. जंतर मंतर पर चल रहे पहलवानों के प्रदर्शन में भारी संख्या में समर्थक पहुंचे. सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी को लेकर धरना 25 दिन भी जारी रहा. पहलवानों ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर 20 मई तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ 21 मई को बड़े आंदोलन की शुरुआत कर दी जाएगी. पहलवानों ने कहा कि हरियाणा के गांव गांव में धरने शुरू हो चुके हैं. खिलाड़ियों ने कहा कि सरकार आरोपी को बचाने के लिए जांच और कार्रवाई में देरी पर देरी कर रही है. सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर पहलवान नाराज हैं.




























