पटना /ओड़िसा के बालासोर में हुई भीषण रेल दुर्घटना और इसमें हताहत लोगो के प्रति उपमुख्यमंत्री तेजस्वी ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की
निखिल दुबे की रिपोर्ट : उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने ओड़िसा के बालासोर में हुई भीषण रेल दुर्घटना पर गहरी चिंता व्यक्त किया और इस दुर्घटना में हताहत लोगों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है । श्री तेजस्वी यादव ने कहा कि रेल मंत्रालय को रेल परिचालन में अधिक सतर्कता और सावधानी बरतने की आवस्यकता है। उपमुख्यमंत्री ने रेल प्रशासन एवम ओड़िसा सरकार से अनुरोध किया है कि वे बचाओ एवम राहत कार्यों में तेज़ी ला कर पीड़ितों की समुचित सहायता करें। इस दुख की घरी में मे शोक सम्पद परिवार के साथ खड़ा हूँ।