जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 19 अगस्त ::जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस) के सीसीआई राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन कुमार ने शुक्रवार को देर रात नागेश्वर कॉलोनी स्थित रॉयल गार्डेन में ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद से औपचारिक मुलाकात की।मुलाकात के क्रम में ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने संगठन की गतिविधियों की जानकारी ली और उनसे आगामी कार्यक्रम पर सलाह मशविरा करने के लिए शनिवार को बैठक में शामिल होने को कहा। के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन कुमार के पटना आगमन पर उनका स्वागत अंगवस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर किया गया। आज की संक्षिप्त वार्ता में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष (मीडिया) जितेन्द्र कुमार सिन्हा, बिहार प्रदेश महासचिव संजय कुमार सिन्हा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (कला संस्कृति) अनिल कुमार दास, कार्यकारी अध्यक्ष (लीगल सेल) डॉ प्रियदर्शी हर्षवर्धन, बिहार झारखंड सह प्रभारी अनुराग समरूप, बिहार प्रदेश मंत्री बलराम श्रीवास्तव, पटना जिला महासचिव धनंजय प्रसाद, राष्ट्रीय सचिव राजेश कुमार संजू एवम प्रदेश सचिव सूर्य प्रकाश उपस्थित थे।
Country Inside News (CIN) Agency is an upcoming and futuristic news provider. The agency is run by an energetic group of professionals and journalists who have got vast expertise on news gathering, reporting, presentation and dissemination. The team has a fine blend of youth and experience which has got great ideas to take this initiative forward.