अरेराज /उप डाकघर में शहीदों की याद में अपनी माटी-अपना देश अभियान के तहत मिट्टी संग्रह और कलश यात्रा कार्यक्रम का हुआ आयोजन
निखिल दुबे की रिपोर्ट /उप डाकघर अरेराज में शहीदों की याद में अपना माटी अपना देश अभियान के तहत मिट्टी संग्रह एवं कलश यात्रा कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन. इस पुनीत कार्य में कार्यक्रम को नवी बहिनी सीमा सुरक्षा बल पिपरा कोठी के कमांडेंट के नेतृत्व में उप कमांडर उपेंद्र सिंह, मुख्य आरक्षित सुजीत कुमार उमेश कुमार के साथ-साथ पोस्टमास्टर अरुण कुमार तिवारी, डाक सहायक प्रभु दयाल प्रसाद मनोहर कुमार डाकिया रामनरेश सिंह उपस्थित थे. मिट्टी संग्रह और कलश यात्रा समाप्ति के बाद इस मिट्टी को डाकघर के माध्यम से पटना ले जाया जाएगा उसके उपरांत इसको दिल्ली पहुंचा जाएगा. दिल्ली के समीप शक्ति स्थल पर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के याद में अलग-अलग प्रखंडों के नाम से एक या दो वृक्ष लगाया जाएगा ताकि आने वाली पीढ़ी देश के इतिहास में बलिदान को याद कर सके.