CIN /पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य देवमुनि यादव के निधन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव सहित पूरा राजद परिवार शोकाकुल
CIN /राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी ,उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव ,वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री तेज प्रताप यादव ,सांसद डॉक्टर मीशा भारती, प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदानंद सिंह, राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार झा,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीउदय नारायण चौधरी ,राष्ट्रीय महासचिव श्रीश्याम रजक,श्री भोला यादव, श्री बीनू यादव , प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू,प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता श्री शक्ति सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद सहित अन्य नेताओं ने पटना जिला राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व अध्यक्ष सह राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य देवमुनि सिंह यादव के आकस्मिक निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की है और कहा कि इनके निधन से सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में जो कमी आई है उसकी भरपाई मुश्किल है। ये एक कर्मठ राजनीतिक, सामाजिक कार्यकर्ता के साथ-साथ पटना जिला के लगातार अध्यक्ष के रूप में जो योगदान दिया, वह अवमिस्मरणीय है। इनके कार्यो और कर्मठता को देखते हुए ही इन्हें पिछड़ा वर्ग आयोग का सदस्य बनाया गया । और इनके प्रति लालू जी और तेजस्वी जी का जो सम्मान और प्रेम था वह हमेशा देखने को मिला।