पटना / मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेस्ट ऑफिसर मोतिहारी DEO संजय कुमार बने पटना के DEO, साथ में हुआ बड़े पैमाने पर जिला शिक्षा पदाधिकारियों का तबादला
Kaushlendra Pandey -पटना ब्यूरो / मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेस्ट ऑफिसर मोतिहारी DEO संजय कुमार बने पटना के DEO, साथ में हुआ बड़े पैमाने पर जिला शिक्षा पदाधिकारियों का तबादला.
शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर ट्रांसफऱ-पोस्टिंग किय़ा गया है. कई मुख्य जिलों के DEO का तबादला किया गया है. इस संबंध में शिक्षा विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है.DEO भागलपुर संजय कुमार3 को अररिया डीईओ बनाया गया है. गोपालगंज DEO राजकुमार शर्मा को भागलपुर का DEO बनाया गया है. समस्तीपुर के DEO मदन राय को रोहतास का DEO बनाया गया है.वही रोहतास के DEO संजीव कुमार को मोतिहारी का DEO बनाया गया.