लुधियाना, शशिकांत मिश्रा : गाँव गोबिंदगढ़ में चौकी ईश्वर कॉलोनी के बाहर मोड़ रहे ट्रक का टायर ब्लास्ट हो गया। इस दौरान जोर का धमाका हुआ आस पास से गुजर रहे राहगीरों को हलकी छोटे आई। वही चौकी के बाहर खड़ी 2 कार के सीसे भी टूट गए। मौके पर मौजूद पुलिस मुलाजिमों ने बताया टायर ब्लास्ट के बाद सामने पूरा धूल उड़ने लगा चौकी के अंदर खड़ी सरकारी गाड़ी के सीसे पर भी पत्थर उड़कर लगा है।

ब्लास्ट इतना जोरदार हुआ आसपास के लोगो में दहशत फैल गई। आस पास के दुकानदारों ने बताया ट्रक मालिक की लापरवाही से आज बड़ी घटना घट सकती थी। बता दे ट्रक के सभी टायर घिसे हुए थे। मालिक या ड्राइवर की लापरवाही की वजह से बड़ी दुर्घटना घट सकती थी। इतनी गर्मी में लापरवाही की वजह से टायर फटा।

























