लुधियाना, निखिल दुबे: पंजाब पुलिस में हुए तबादलों के तहत पुलिस के प्रति समर्पण और सेवा की मिसाल पेश करने वाले गुरदेव सिंह को लुधियाना वेस्ट का एसीपी लगाया गया है। लुधियाना ट्रांसफर से पहले गुरुदेव सिंह बतौर डीएसपी पंजाब के मलेरकोटला में तैनात थे। अपनी 31 वर्षों की सेवा के दौरान उन्होंने असाधारण संयम और निष्ठा के साथ काम किया है। जिसके कारण उन्हें कई महत्वपूर्ण सम्मान प्राप्त हुए हैं। जिनमें प्रधानमंत्री पदक के साथ कई और अवार्ड शामिल है।
उत्कृष्ट सराहनीय सेवा के लिए मुख्यमंत्री पदक इसके अलावा 5 लाख रुपये के पुरस्कार के साथ 2021 में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा पुरस्कार भी मिला है। यह सम्मान पाने वाले वह पहले पंजाब पुलिस अधिकारी हैं। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में तीन बार पुरस्कार मिला। कोविड-19 के दौरान समाज की विशेष सेवा के लिए पांच बार डीजीपी डिस्क प्राप्त हुआ। 100 से अधिक प्रशंसा पत्र प्राप्त किए है। अपना नया कार्यभार संभालने के बाद गुरदेव सिंह ने कहा, “मैं पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। उन्होंने हल्का पश्चिमी थाना प्रमुख अधिकारी को भी निर्देश दिए और कहा कि नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
बता दें लुधियाना में बतौर ट्रैफिक एसीपी रहते हुए गुरदेव सिंह द्वारा शहर में ट्रैफिक व्यवस्था के लिए किए कार्यों के लिए पूरे पंजाब में आज भी उनकी सराहना होती है।