पंजाब, निखिल दुबे : लुधियाना में जिला केमिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले थोक और खुदरा केमिस्ट आज सुबह कोलकाता में रेजिडेंट डॉक्टर के साथ हुए रेप और हत्या के विरोध में भारत नगर चौक पर मार्च निकाल प्रदर्शन किया। सभी प्रदर्शनकारियों के हाथों में तख्तियां पकड़ी हुई थी। थोक केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक डाबर लवली ने कहा कि इस दौरान सुबह 9 बजे से सुबह 11 बजे तक थोक केमिस्ट की दुकानें बंद रखी गई है। केमिस्ट भारत नगर चौक पर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए है। अशोक डाबर लवली ने कहा कि डॉक्टर के साथ हुई बर्बरता ने पूरे देश को शर्मसार कर दिया है।
जिस राज्य में डॉक्टर का रेप और हत्या की गई है उस राज्य में देवी की पूजा सबसे अधिक होती है। कोलकाता की मुख्यमंत्री भी एक महिला है। इस मौके पर ढंडारी मस्जिद के प्रधान मोहम्मद शहजाद ने कहा सरकार को चाहिए कि मृतक डाक्टर के परिवार को इंसाफ दिलवाया जाए। उसकी हत्या और रेप का केस फास्ट ट्रेक अदालत में लगाकर आरोपियों को जल्द फांसी दिलवाई जाए। यदि समय रहते सरकार ने इंसाफ नहीं दिलवाया तो आने वाले समय में पंजाब लेवल या भारत लेवल पर भी धरने प्रदर्शन किए जाएंगे।