मुंबई : मलाइका अरोड़ा अक्सर योगा और जिम की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। मलाइका अपनी फिटनेस की वजह से जानी जाती हैं लेकिन अगर वो अस्पताल के बाहर स्पॉट की जा जाएं तो जाहिर है फैंस की चिंताएं बढ़ जाती हैं।

शुक्रवार को मलाइका मुंबई के बांद्रा स्थित एक अस्पताल के बाहर स्पॉट की गईं। इस दौरान मलाइका ने ब्लैक अटायर पहन रखा था। ब्लैक टॉप के साथ जेगिंग्स हमेशा की तरह उन पर फब रहे थे। करीब एक घंटे बाद अस्पताल से निकल मलाइका सीधे योगा सेशल के लिए पहुंचीं जहां उनकी बहन अमृता अरोड़ा ने उनका साथ दिया।

एक दिन पहले भी मलाइका को अस्पताल के बाहर देखा गया था, तब उनके हाथ में बैंडेज लगा हुआ था। हालांकि इस बार मलाइका किस वजह से अस्पताल पहुंचीं इसका पता नहीं चल पाया है लेकिन उनके इस तरह बार-बार अस्पताल के बाहर दिखने से फैंस का परेशान होना जायज है।
हाल ही में मलाइका ने सोशल मीडिया पर योगा करते हुए फोटो पोस्ट की थी जिसके चलते वो ट्रोल हो गई थीं। मलाइका के इंस्टाग्राम पोस्ट पर कुछ यूजर्स ने बॉडी शेमिंग के कमेंट्स किए। इसके साथ ही कुछ यूजर्स ने अर्जुन कपूर से जुड़े कमेंट्स भी किए।

गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा न सिर्फ अपनी फिटनेस बल्कि अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप की खबर को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। अक्सर दोनों साथ में स्पॉट होते हैं। गौरतलब है कि मलाइका कई बार यह कह चुकी हैं कि उन्हें इन नेगेटिव कॉमेंट्स से कोई फर्क नहीं पड़ता है।