राजधानी लखनऊ के हजरतगंज में आजाद समाज पार्टी का विरोध प्रदर्शन
सौरभ निगम की रिपोर्ट /हजरतगंज में कैंडल मार्च निकालकर जताई नाराजगी |यूपी अयोध्या में युवती की रेप के बाद हत्या को लेकर आक्रोशित हुए कार्यकर्ता |आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग!!नाराज कार्यकर्ताओं ने जमकर किया नारे बाजी|अयोध्या में दलित युवती के साथ रेप और हत्या मामले को लेकर लखनऊ में प्रदर्शन हो रहा है। हजरतगंज में आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में इकट्ठा हैं। सभी के हाथ में न्याय दो के पोस्टर हैं। वी वांट जस्टिस और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।प्रदर्शनकारियों ने सरकार और पुलिस पर भी सवाल खड़े किए हैं। इनका कहना है कि सीएम योगी द्वारा किए गए दावे फेल हैं। वो करते हैं कि अपराधी प्रदेश छोड़ कर भाग रहे, अगर ऐसा है तो राम की नगरी में घिनौनी वारदात को अंजाम देने वाले क्या मंगल ग्रह से आए हैं?पुलिस की लापरवाही का नतीजा आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के सामने कैंडल मार्च निकालकर युवती को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा- हम लोग न्याय की गुहार लगा रहे तो हमें हटाने के लिए बड़ी संख्या पुलिस पहुंची है। कहते हैं कि आरोपी को पुलिस खोद कर निकाल लेती है, अगर ऐसा है तो तीन दिन तक मिसिंग रिपोर्ट क्यों नहीं लिखी गई। घटना शर्मनाक और पुलिस की लापरवाही का नतीजा है। हमारी मांग है कि आरोपियों को फांसी हो।