लुधियाना, निखिल दुबे: देश के हर राज्य में बने थानों की रैंकिंग जांचने वाली केंद्रीय गृह मंत्रालय की टीम ने इस बार पंजाब में लुधियाना के जमालपुर थाने को पहला स्थान दिया है। इसी को लेकर मंगलवार को डीजीपी गौरव यादव की अगुआई में पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल और थाना जमालपुर के एसएचओ कुलबीर भारद्वाज को बधाई देते हुए प्रशंसापत्र दिया गया। उन्होंने पंजाब के सभी जिलों के थानों को बैस्ट पुलिसिंग करके अगली बार ये स्थान दूसरे थानों को हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया। बता दे इसी खुशी में अखिल भारतीय मजदूर काउंसिल की तरह से थाना जमालपुर के एसएचओ कुलबीर भारद्वाज को गुलदस्ता देकर पंजाब में नंबर 1 थानों की लिस्ट में आने के लिए बधाई दी गई। इस मौके पर युवा प्रधान राज सिंह राजपूत के साथ अन्य मौजूद रहे।

एमएचए की टीम ने पंजाब के 23 जिलों में से 417 पुलिस थानों की जांच की थी। इसमें लुधियाना का नंबर दिसंबर 2024 में आया था। यहां लुधियाना के 28 थानों की इंस्पेक्शन अलग-अलग जिलों में अलग-अलग मापदंडों पर की गई थी। इसमें जमालपुर थाने को टीम ने पंजाब में पहले नंबर की रैंकिंग दी। टीम ने पूरे देश में से 35 सर्वश्रेष्ठ थाने चुने हैं।























