पटना। राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र न्यास के सदस्य और पूर्व विधान पार्षद कामेश्वर चौपाल के निधन पर बिहार विधान परिषद के सचेतक और भाजपा के केंद्रीय मीडिया सह प्रभारी संजय मयूख ने शोक संवेदना प्रकट की है।उन्होंने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के स्थायी सदस्य कामेश्वर चौपाल के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर की पहली ईंट रखने वाले, पूर्व विधान पार्षद, दलित नेता कामेश्वर चौपाल के निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।उन्होंने कहा कि वे शुरू से अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर निर्माण से जुड़े रहे। उन्होंने बिहार में ही नहीं, देश भर में ताउम्र सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने बिहार का नाम बढ़ाया है। उनका असमय जाना प्रदेश के लिए एक बड़ी क्षति है। वे जीवन भर सामाजिक और धार्मिक कार्यों से जुड़े रहे।उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम उनकी पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को संबल प्रदान करें।





























