पटना 7 मार्च 2025 :बिहार प्रदेश राजद के प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू के समक्ष नालंदा के इस्लामपुर के श्री धर्मेंद्र कुमार एवं गया के सिकंदर कुमार गुप्ता ने अपने समर्थकों के साथ राजद की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश राजद के प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि दोनों ने लालू प्रसाद यादव जी के विचार सामाजिक न्याय और तेजस्वी जी के कार्यों पर विश्वास प्रकट करते हुए राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण किया। और कहा कि बिहार में सकारात्मक और नौकरी और रोजगार पर राजनीति को नया आयाम देकर तेजस्वी जी ने नफरत की राजनीति को समाप्त करने की दिशा में जो पहल की है वह काफी सराहनीय है। इन्होंने यह भी बताया इन लोगों को श्री रणविजय साहू ने राजद का सदस्यता रसीद के साथ, प्रतीक चिन्ह का गमछा और लालू प्रसाद जी के जीवनी पर लिखित पुस्तक गोपालगंज टू रायसीना देकर सम्मानित किया और राजद की सदस्यता ग्रहण करवाई। दोनों के सदस्यता ग्रहण करने पर राजद के नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की.




























