राजद राज्य कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव की उपस्थिति में 9 मार्च को जमुई विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मो शमशाद आलम राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण करेंगे : एजाज अहमद
पटना 7 मार्च 2025/बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि 9 मार्च को राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय के कर्पूरी सभागार में मिलन समारोह होने जा रहा है। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव की उपस्थिति में जमुई विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मो शमशाद आलम अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इस मौके पर पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहेंगे.