पटना /JDU प्रवक्ता अंजुम आरा ने महिलाओं को संबोधित करते हुए सरकार की महिला सशक्तिकरण नीतियों पर प्रकाश डाला
प्रियंका निगम-पटना ब्यूरो /नीतीश कुमार ने किया “नारी शक्ति सम्मेलन” का उद्घाटन, JDU महिला प्रकोष्ठ का बड़ा आयोजन. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता दल (यू) महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित “नारी शक्ति सम्मेलन” का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में बिहार प्रदेश जदयू अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।JDU प्रवक्ता अंजुम आरा ने महिलाओं को संबोधित करते हुए सरकार की महिला सशक्तिकरण नीतियों पर प्रकाश डाला और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया।