पटना: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने आज विपक्षी गठबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “आज जो ‘घमंडिया गठबंधन’ की बैठक हो रही है, उसमें सिर्फ परिवारवाद और भारत को तोड़ने वाली सोच की चर्चा होगी। ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’ जैसे नारे लगाने वाले कन्हैया कुमार को कांग्रेस ने आगे बढ़ाया था। अब ऐसे लोग फिर से बिहार में सक्रिय हो रहे हैं, लेकिन जनता अब सबकुछ पहचान चुकी है।”
मुर्शिदाबाद दंगे पर भी बोले केंद्रीय मंत्री
कोलकाता के मुर्शिदाबाद में हुए दंगों को लेकर उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को घेरा। नित्यानंद राय ने कहा, “ममता बनर्जी सिर्फ राजनीति कर रही हैं, उन्हें देशहित में सोचना चाहिए। एनडीए का लक्ष्य भारत का विकास है और 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनेगा।”
देश और बिहार की राजनीति से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें – Country Inside News Agency

























