पटना, 17 अप्रैल 2025 – टीपीएस कॉलेज, पटना में आज IQAC एवं आदित्य बिड़ला एजुकेशन ट्रस्ट के M-Power के संयुक्त तत्वावधान में “Mind Matter” विषय के अंतर्गत एक मेंटल हेल्थ अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. उपेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। अपने उद्घाटन संबोधन में उन्होंने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों को प्रोत्साहन देने की बात कही।
कार्यक्रम के विषय प्रवेश की जिम्मेदारी IQAC की वरिष्ठ सदस्या प्रो. अंजली प्रसाद ने निभाई। वहीं, प्रो. अबू बकर ने छात्रों को ऐसे आयोजनों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के मुख्य रिसोर्स पर्सन डॉ. छेदी कुमार चौधरी एवं सुनील कुमार ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं जैसे तनाव, अवसाद, आत्म-संवाद और भावनात्मक संतुलन पर छात्रों को जागरूक किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रशांत कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मनीष चौधरी द्वारा प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत कॉलेज के 25 छात्र-छात्राओं का चयन विशेष प्रशिक्षण के लिए किया गया, जिन्हें ट्रस्ट की ओर से प्रशिक्षण किट भी प्रदान की गई।
इस अवसर पर कॉलेज के प्रो. विजय कुमार, प्रो. उषा किरण, डॉ. नूपुर, डॉ. सानंदा सिन्हा, डॉ. नूतन कुमारी, डॉ. शशि शेखर सिंह तथा सहायक अवनीत कुमार भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का परिचय दिया।





























