Kaushlendra Pandey/मधुबनी (बिहार) ब्यूरो, 25 अप्रैल – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मधुबनी में एक भव्य जनसभा को संबोधित करते हुए आतंकवाद और उसके संरक्षकों को कड़ी चेतावनी दी। अपने ओजपूर्ण भाषण में उन्होंने कहा, “जो आतंक फैलाएंगे, उन्हें मिट्टी में मिला दूंगा। उनके आकाओं की कमर तोड़ कर रख देंगे।”
यह बयान प्रधानमंत्री के उस संकल्प को दर्शाता है, जिसमें उन्होंने देश को आतंकवाद मुक्त करने की ठानी है। मोदी ने यह भी कहा कि “अब का भारत चुप बैठने वाला नहीं है। जो देश के खिलाफ साजिश करेगा, उसे करारा जवाब मिलेगा।”
सभा में प्रधानमंत्री ने विपक्षी दलों, खासकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि “पिछली सरकारें सिर्फ कुर्सी बचाने और तुष्टिकरण में लगी रहीं, लेकिन हमारी सरकार का एक ही मंत्र है – राष्ट्र पहले।”
मधुबनी की जनता से उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए कई परियोजनाओं की घोषणा की और भरोसा दिलाया कि बिहार अब पिछड़ेपन का प्रतीक नहीं, बल्कि विकास की नई पहचान बनेगा।
सभा के दौरान भारी भीड़ उमड़ी और पूरा मैदान “मोदी-मोदी” और “भारत माता की जय” के नारों से गूंज उठा।
(रिपोर्ट: कंट्री इनसाइड न्यूज़ डेस्क)




























