रिपोर्ट – कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी, देवघर
देवघर की पावन नगरी में आम लोगों की भावनाओं से जुड़ा शिवगंगा मुक्ति धाम लंबे समय से उपेक्षा का शिकार था। गंदगी, दुर्गंध और अव्यवस्था के कारण यहाँ अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
लेकिन अब सामाजिक कार्यकर्ता सूरज झा के सतत प्रयास रंग लाए हैं। उनके नेतृत्व और स्थानीय युवाओं की सहभागिता से शिवगंगा मुक्ति धाम में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया, जिसके बाद यह स्थल अब साफ-सुथरा, सुव्यवस्थित और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बन गया है।
सूरज झा ने कहा – “यह सिर्फ एक स्थान की सफाई नहीं, बल्कि देवघर की आत्मा की सेवा है। हमारा उद्देश्य है कि किसी भी परिवार को अपने प्रियजन की विदाई के समय किसी तरह की असुविधा न हो।”
स्थानीय प्रशासन और नगर निगम से उन्होंने स्थायी सफाई व्यवस्था की मांग भी की है, ताकि यह सुधार लंबे समय तक बरकरार रह सके।
देवघरवासी सूरज झा और उनकी टीम के इस कार्य की सराहना कर रहे हैं, और उम्मीद जताई जा रही है कि इस तरह के जन-सहभागिता वाले प्रयास शहर के अन्य हिस्सों में भी प्रेरणा है.





























