“कांग्रेस को सम्राट चौधरी का करारा हमला: ‘पहलगाम नरसंहार का बदला लिया जाएगा'”
Kaushlendr Pandey /प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अप्रैल माह के आखरी रविवार को ‘मन की बात’ के माध्यम से देश के लोगों को संबोधित किया. बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित कई लोग मौजूद रहे.
मन की बात का 121वां एपिसोड में पीएम मोदी ने पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए कहा कि मेरे मन में पिड़ा है. पहलगाम में आतंकी हमला आतंक के आकाओं की हताशा को दिखाता है. कश्मीर की तरक्की कुछ लोगों को रास नहीं आ रही. हमले के पीड़ितों को आश्वासन दिलाता हूं कि उन्हें न्याय मिलकर रहेगा.
वहीं मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी मन की बात करते हैं, वे युवाओं को प्रेरणा देने के साथ भारत को विकसित बनाने की बात कहते हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर दु:ख व्यक्त किया है. केंद्र सरकार आतंकियों को सबक सिखाने का काम जरूर करेगी.