रिपोर्ट – Kaushlendra Pandey
बोधगया: मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज बोधगया में नवनिर्मित ‘महाबोधि अतिथि गृह’ का भव्य उद्घाटन किया। यह परियोजना राज्य सरकार की उस प्रतिबद्धता का हिस्सा है, जिसके तहत बोधगया आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर की आवासीय और आध्यात्मिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
इस आधुनिक अतिथि गृह में ठहरने की उत्तम व्यवस्था के साथ-साथ एक शांत, सुरक्षित और आध्यात्मिक वातावरण भी उपलब्ध होगा, जिससे यहां आने वाले श्रद्धालु पूर्ण संतोष और श्रद्धा के साथ अपने धार्मिक अनुभव को समर्पित कर सकें।
उद्घाटन समारोह में मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, श्री जयंत राज कुशवाहा, डॉ. प्रेम कुमार, श्री सुनील कुमार, श्री राजू कुमार सिंह, विधायक डॉ. अनिल कुमार तथा विधान पार्षद श्रीमती कुमुद वर्मा सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
राज्य सरकार का यह कदम न केवल बोधगया को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर और मजबूत करेगा, बल्कि “स्पिरिचुअल टूरिज्म” को भी बढ़ावा देगा। नीतीश कुमार का विकास मॉडल एक बार फिर अपनी प्रगतिशील सोच और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों का परिचायक बना है।


























