नई दिल्ली/पटना, कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी:जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने आज विपक्षी महागठबंधन की बैठक पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “कौन एलाइंस? कौन महागठबंधन? कौन INDIA अलायंस?” उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि लोकसभा में इनका हाल देख लिया है, किस तरह लड़े और क्या नतीजा हुआ।
संजय झा ने कहा कि ठीक है, चुनाव है तो बैठकें करेंगे, लेकिन इससे क्या होने वाला है? ये लोग अपने परिवार से आगे सोच ही नहीं पाते। महागठबंधन के नेताओं को परिवारवाद और निजी स्वार्थ में डूबा हुआ बताते हुए उन्होंने विपक्षी एकता को ‘कागज़ी’ करार दिया।
एनडीए मजबूत, सीट बंटवारे में कोई समस्या नहीं:
एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर उन्होंने कहा, “लोकसभा चुनाव में क्या कोई दिक्कत हुई थी? अब भी कोई दिक्कत नहीं होगी। समय आने पर सबकुछ तय हो जाएगा।”
कश्मीर और पाकिस्तान पर सरकार की रणनीति पर भरोसा:
पाकिस्तान और कश्मीर मामले पर बोलते हुए संजय झा ने कांग्रेस के नेताओं के बयानों को गैर-जिम्मेदाराना बताया। उन्होंने कहा, “जिस तरह से कांग्रेस के नेताओं के बयान आ रहे हैं, वह बिल्कुल भी ठीक नहीं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सब कुछ देख रहे हैं, कई फैसले लिए भी जा चुके हैं। सरकार उचित समय पर उचित निर्णय लेगी।”
कांग्रेस पर तीखा हमला:
संजय झा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा कि ऐसे बयान न केवल देश की एकता के लिए ख़तरनाक हैं, बल्कि इससे दुश्मन देश को भी गलत संदेश जाता है।
Slug: संजय झा का गठबंधन की बैठक पर बड़ा बयान – “कौन गठबंधन, कौन INDIA अलायंस?”
बाइट:
“प्रधानमंत्री सब देख रहे हैं, सरकार उचित समय पर उचित निर्णय लेगी” – संजय झा, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष, जदयू





























