Kaushlendra Pandey, पटना।भारत सरकार के दिशा-निर्देश पर 7 मई को पटना सहित बिहार के छह जिलों में एक व्यापक ब्लैकआउट मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। यह अभ्यास शाम 6:58 बजे से शुरू होकर 7:10 बजे तक चलेगा।
ड्रिल का उद्देश्य आपदा की स्थिति में समन्वित प्रतिक्रिया और तैयारी की जांच करना है। इस दौरान:
6:58 PM पर सायरन बजेगा, जिससे ड्रिल की शुरुआत होगी।
7:00 PM से 7:10 PM तक आम नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि घरों, दुकानों और अन्य स्थानों की लाइटें बंद रखें।
पटना के 80 स्थानों पर सायरन बजाए जाएंगे।
सभी गाड़ियों की लाइट बंद रहेंगी, हालांकि एंबुलेंस और इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी।
यह अभ्यास सिविल डिफेंस, होमगार्ड, आपदा प्रबंधन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से किया जा रहा है।
प्रशासन ने आमजन से डरने की बजाय जागरूक और सहयोगी रहने की अपील की है। यह सिर्फ एक अभ्यास है, असली आपदा नहीं।
कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी आपसे अपील करती है कि इस मॉक ड्रिल में पूर्ण सहयोग देकर सुरक्षित समाज के निर्माण में योगदान दें।





























