रिपोर्ट: कौशलेन्द्र पाण्डेय/नई दिल्ली: पाकिस्तान द्वारा भारत पर अचानक किए गए मिसाइल हमले ने एक बार फिर सीमा पर तनाव बढ़ा दिया है। इस हमले को पाकिस्तान ने “ऑपरेशन सिंदूर” नाम दिया, जिसकी पुष्टि भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने शनिवार को आपातकालीन प्रेस कॉन्फ्रेंस में की।
भारतीय सेना ने पूरी तत्परता के साथ जवाबी कार्रवाई की। वायुसेना ने दुश्मन की कई अग्रिम चौकियों को निशाना बनाकर उन्हें तबाह कर दिया। भारत सरकार ने इस पूरे ऑपरेशन का वीडियो जारी करते हुए बताया कि यह जवाबी हमला पूर्ण रूप से आत्मरक्षा के तहत किया गया है।
MEA प्रवक्ताओं के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद कर्नल सोफिया ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि पाकिस्तान की ओर से हमला रात के अंधेरे में किया गया था, लेकिन भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को पहले से ही इनपुट मिल चुके थे। इसी के चलते भारतीय सेना सतर्क थी और पलटवार के लिए पूरी तरह तैयार थी।
कर्नल सोफिया ने बताया कि भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में न केवल पाकिस्तान की सैन्य चौकियों को निशाना बनाया गया, बल्कि सीमापार कई आतंकी लॉन्चपैड भी ध्वस्त कर दिए गए।
विदेश मंत्रालय ने इस हमले को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाने का निर्णय लिया है और संयुक्त राष्ट्र को इस बाबत जानकारी दी जा चुकी है। भारत ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि भविष्य में ऐसी किसी भी हरकत का जवाब और अधिक सख्ती से दिया जाएगा।
पूरे देश में भारतीय सेना की साहसिक और तेज कार्रवाई की सराहना हो रही है। सोशल मीडिया से लेकर राजनैतिक गलियारों तक भारत की निर्णायक भूमिका की तारीफ की जा रही है।
(यह समाचार कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी द्वारा प्रकाशित किया गया है)




























