राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी,नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव सहित राजद के नेताओं ने प्रदेश महासचिव सुरेश यादव के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की है
राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव, सांसद डॉ मीसा भारती, पूर्व मंत्री श्री तेज प्रताप यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदानंद सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री जयप्रकाश नारायण यादव, डॉ कांति सिंह, राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रो मनोज कुमार झा, राज्यसभा सांसद श्री संजय यादव, राष्ट्रीय महासचिव श्री भोला यादव, सैयद फैसल अली, बीनू यादव, पूर्व मंत्री डॉ शमीम अहमद, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अशोक कुमार सिंह, डॉक्टर तनवीर हसन, विनोद कुमार श्रीवास्तव, प्रदेश के प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता श्री शक्ति सिंह यादव, एजाज अहमद, श्री चितरंजन गगन, सारिका पासवान,विधायक श्री मनोज कुमार यादव, पूर्व विधायक श्री लक्ष्मी नारायण यादव, राजद नेता श्री चंदेश्वर प्रसाद सिंह सहित राजद परिवार के अन्य नेताओं ने प्रदेश महासचिव सुरेश यादव के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि निधन से राजद परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। ये पुर्वी चम्पारण के जिला अध्यक्ष भी रहे हैं।