Kaushlendra Pandey /नई दिल्ली। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात संसद भवन परिसर में हुई।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को राज्य में चल रहे विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और पर्यटन से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से सिक्किम के लिए अतिरिक्त वित्तीय सहयोग की मांग की।
उन्होंने प्रधानमंत्री को राज्य में हाल के भूस्खलन और प्राकृतिक आपदाओं से उत्पन्न चुनौतियों से भी अवगत कराया।
प्रधानमंत्री मोदी ने सिक्किम सरकार को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को सिक्किम आने का निमंत्रण भी दिया।
इस मुलाकात को राज्य-केंद्र के बेहतर समन्वय की दिशा में अहम माना जा रहा है।
(कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी)

























