रिपोर्ट: कौशलेन्द्र पाण्डेय/पटना। आज 1, अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में भारत सरकार के माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव तथा माननीय केंद्रीय मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह ‘ललन सिंह’ ने बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की।
इस अवसर पर बिहार के उप-मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी एवं श्री विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे। इस मुलाकात को महज शिष्टाचार भेंट बताया गया है, हालांकि इसे केंद्र और राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय के रूप में भी देखा जा रहा है।
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार और उपस्थित नेताओं के बीच बिहार में रेल विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार और केंद्र-राज्य संबंधों को लेकर सकारात्मक चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।
यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब बिहार में आगामी योजनाओं और विकास कार्यों को लेकर सरकार पूरी तरह सक्रिय है।
#JDU #NitishKumar #Bihar #NitishModel #CountryInsideNewsAgency

























