कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली — केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि “पूर्वोत्तर अब भारत का किनारा नहीं है, बल्कि यह भारत की विकास यात्रा का नया केंद्र बन चुका है।” वे राइजिंग नॉर्थईस्ट इन्वेस्टर समिट 2025 को संबोधित कर रहे थे।
कार्यक्रम में मंत्री ने पूर्वोत्तर भारत में निवेश, रोजगार और कौशल विकास की अपार संभावनाओं पर जोर दिया। उन्होंने युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग की आवश्यकता भी बताई।
समिट में कई उद्यमियों, निवेशकों और सरकारी अधिकारियों ने भाग लिया और क्षेत्रीय विकास की दिशा में सहयोग का आश्वासन दिया।

























