कौशलेन्द्र पाण्डेय, बिहार/बिहार के रोहतास जिले के बिक्रमगंज में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ 48,500 करोड़ रुपये से अधिक की महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लिया। इन परियोजनाओं में विद्युत, सड़क, रेल और शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं, जो राज्य की कृषि, उद्योग, व्यापार और शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने वाले हैं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इन योजनाओं से राज्य की सड़क और हवाई संपर्कता में जबरदस्त सुधार होगा, जिससे विकास की रफ्तार और तेज होगी।
उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के साझा प्रयासों से बिहार अब आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को और अधिक ऐतिहासिक बना दिया।


























