अहमदाबाद | कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी/अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद देशभर में चिंता का माहौल है। टेकऑफ के तुरंत बाद विमान दीवार से टकराकर क्रैश हो गया। हादसे में 242 यात्रियों की जान जोखिम में पड़ गई, हालांकि बचाव व राहत कार्य तेजी से जारी है।
इस बीच, भारत सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अहमदाबाद के लिए आपातकालीन संपर्क नंबर जारी किए हैं:
📞 नागरिक उड्डयन मंत्रालय (Ministry of Civil Aviation)
📞 सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (Ministry of Information & Broadcasting)
दोनों मंत्रालयों ने यात्रियों और उनके परिजनों को सहायता प्रदान करने हेतु हेल्पलाइन स्थापित की है, जहां से जरूरी जानकारी और मदद ली जा सकती है।
सरकार ने इस हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं और एयर इंडिया तथा DGCA को आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है।
➡️ कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी आपसे अपील करती है कि अफवाहों से बचें और सिर्फ आधिकारिक जानकारी पर विश्वास करें।
📢 अधिक जानकारी व अपडेट के लिए जुड़े रहें कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी के साथ।





























