सौरभ निगम- कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी ब्यूरो, लखनऊ:राजधानी लखनऊ में कल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान वे 60,244 नवचयनित सिपाहियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। कार्यक्रम डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में आयोजित होगा, जहां व्यापक स्तर पर तैयारियां चल रही हैं।
गृहमंत्री के आगमन को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) ने शुक्रवार को डिफेंस एक्सपो ग्राउंड का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और कार्यक्रम स्थल की तैयारियों की बारीकी से समीक्षा की।
डीजीपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम के दौरान कोई चूक न हो और पूरी व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित की जाए। गृहमंत्री के दौरे को देखते हुए लखनऊ में सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक प्लानिंग को लेकर भी विशेष रणनीति तैयार की गई है।
यह आयोजन राज्य में रोजगार और पुलिस बल को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



























