नई दिल्ली,विकास कुमार सिंह-विशेष संवाददाता:देशभर के निजी वाहन चालकों के लिए एक ऐतिहासिक घोषणा करते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने FASTag आधारित वार्षिक पास की योजना का ऐलान किया है। यह योजना 15 अगस्त 2025 से पूरे भारत में लागू होगी।
इस योजना के तहत मात्र ₹3,000 में एक FASTag वार्षिक पास जारी किया जाएगा, जो पास सक्रिय होने की तिथि से एक वर्ष तक या 200 यात्राओं तक (जो भी पहले हो) वैध रहेगा। यह सुविधा केवल गैर-व्यावसायिक निजी वाहनों (जैसे कार, जीप, वैन आदि) के लिए मान्य होगी।
🔹 योजना की मुख्य बातें:
₹3,000 में एक साल की टोल-मुक्त यात्रा (या 200 यात्राएं)
केवल निजी वाहन मालिकों के लिए
पूरे देश के राष्ट्रीय राजमार्गों पर मान्य
डिजिटल माध्यम से पास की सक्रियता/नवीनीकरण की सुविधा
समय की बचत, विवादों में कमी और निर्बाध यात्रा का अनुभव
सरकार ने यह कदम विशेष रूप से 60 किलोमीटर के दायरे में स्थित टोल प्लाज़ाओं से जुड़ी परेशानियों को ध्यान में रखते हुए उठाया है। इस नीति से प्रतीक्षा समय में कमी, टोल प्लाज़ाओं पर भीड़ में गिरावट और विवाद रहित लेन-देन की स्थिति बन सकेगी।
इस योजना के सक्रियकरण और नवीनीकरण के लिए जल्द ही राजमार्ग यात्रा ऐप और NHAI / MoRTH की वेबसाइट्स पर विशेष लिंक उपलब्ध कराया जाएगा।
📌 यात्रा होगी और आसान, टोल का टेंशन खत्म!
यह FASTag वार्षिक पास नीति सरकार की “ईज़ ऑफ लिविंग” और “डिजिटल इंडिया” मिशन को मजबूती देगी और लाखों यात्रियों को एक आधुनिक, सुविधाजनक और तेज़ यात्रा का अनुभव कराएगी।
कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली




























