प्रधानमंत्री मोदी ने भुवनेश्वर रोड शो को बताया भावुक पल, कहा- ‘परिवारजनों के स्नेह और आशीर्वाद से अभिभूत हूं’
Kaushlendra Pandey/भुवनेश्वर में हुए भव्य रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता के उत्साह और अपार समर्थन को लेकर भावुक प्रतिक्रिया दी है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर लिखा,
“भुवनेश्वर के रोड शो में अपने परिवारजनों के स्नेह और आशीर्वाद से अभिभूत हूं।”
प्रधानमंत्री का यह संदेश ओडिशा की जनता से उनके आत्मीय जुड़ाव को दर्शाता है। उन्होंने जिस आत्मीयता से लोगों को ‘परिवारजन’ कहा, उससे यह साफ झलकता है कि वह खुद को आम जनता का हिस्सा मानते हैं, न कि कोई अलग अस्तित्व।
रोड शो के दौरान लोगों की भारी भीड़, उत्साह, और ‘मोदी-मोदी’ के नारों ने माहौल को चुनावी जोश से भर दिया।
कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी