कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी ब्यूरो।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर एक प्रेरणादायक संदेश देते हुए कहा कि “योग सीमाओं से परे है, यह पृष्ठभूमियों, उम्र या शारीरिक क्षमताओं से परे है — योग सभी के लिए है।”
प्रधानमंत्री ने कहा कि चाहे वह सिडनी ओपेरा हाउस की सीढ़ियां हों, माउंट एवरेस्ट की चोटियां हों या महासागरों की विशालता — पूरी दुनिया से एक ही आवाज आ रही है कि योग सबका है, सबके लिए है।
उन्होंने #IDY2025 के संदेश को एक वैश्विक चेतना बताया और कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि एकात्मता, संतुलन और आंतरिक शांति का माध्यम है।
👉 इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम रही “Yoga for Self and Society”, जिसमें व्यक्तिगत कल्याण के साथ-साथ सामाजिक सामंजस्य का आह्वान किया गया।
प्रधानमंत्री ने दुनिया भर में योग को अपनाने वाले लोगों का आभार जताते हुए कहा कि यह भारत की सांस्कृतिक विरासत का गौरवशाली प्रतीक बन चुका है और आज यह एक वैश्विक आंदोलन का रूप ले चुका है।





























