Kaushlendra Pandey, पटना ब्यूरो।राजद नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने एक बार फिर केंद्र की बीजेपी सरकार पर पिछड़े वर्गों के हक की अनदेखी का आरोप लगाया है। तेजस्वी ने मंगलवार को एक अखबार की खबर साझा करते हुए ट्वीट किया और कहा कि,
“BJP talks about backward classes during elections but when it comes to concrete steps like supporting our 85% reservation demand or pushing for Ninth Schedule inclusion, it is silent.”
तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि चुनाव के समय पिछड़ों की बात करने वाली भाजपा, जब 85% आरक्षण की मांग या संविधान की नववीं अनुसूची में संशोधन जैसे ठोस कदम उठाने की बारी आती है, तो चुप्पी साध लेती है।
तेजस्वी द्वारा साझा की गई अखबार की कटिंग में यह स्पष्ट है कि राज्य सरकार द्वारा कराए गए जातिगत सर्वेक्षण के आधार पर आरक्षण के दायरे में बढ़ोतरी की मांग की जा रही है, लेकिन केंद्र सरकार से इस पर कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है।
मुख्य बातें:
तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर बीजेपी पर साधा निशाना
85% आरक्षण और नवमी अनुसूची में शामिल करने की मांग दोहराई
पिछड़े वर्गों को हक से वंचित करने का लगाया आरोप
रिपोर्ट: कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी, पटना


























