CIN ब्यूरो/सीमा पर चलाए गए विशेष गश्ती अभियान में गांजा, नकद राशि एवं बाइक सहित तस्कर गिरफ्तार/भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत दिनांक 29 जून 2025 को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। यह कार्रवाई ‘एफ’ समवाय, मधवापुर द्वारा भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 295/5 से लगभग 200 मीटर भारत की ओर की गई, जिसमें स्थानीय पुलिस के सहयोग से संयुक्त विशेष गश्ती के दौरान गांजा की तस्करी में शामिल एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया गया।
प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई के दौरान निम्न सामग्री जब्त की गई —
(A) मादक पदार्थ:
- गांजा (लाल प्लास्टिक में लिपटा) – कुल 5.290 किलोग्राम
(B) अन्य सामग्री:
- हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल – 01 नग
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान इस प्रकार हुई —
- सुरेन्द्र कुमार यादव, उम्र लगभग 20 वर्ष, पिता – राम श्रीष्ठ यादव, निवासी – बेलहितोल, थाना – फुलगामा, पोस्ट – मुशरनिया, जिला – धनुषा, नेपाल।
इस संयुक्त विशेष गश्ती दल में निरीक्षक/जीडी हृषिकेश कुमार के नेतृत्व में 04 अन्य जवान (एसएसबी) तथा उप निरीक्षक अरविन्द पासवान सहित 02 अन्य (स्थानीय पुलिस) सम्मिलित थे।
पूछताछ एवं आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के उपरांत जब्त सामग्री एवं अभियुक्त को अग्रिम कार्रवाई हेतु थाना मधवापुर के सुपुर्द कर दिया गया है, जहां एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
कमांडेंट श्री गोविंद सिंह भंडारी (48वीं वाहिनी, जयनगर) ने इस त्वरित एवं साहसिक कार्रवाई के लिए गश्ती दल की प्रशंसा करते हुए कहा:
“सशस्त्र सीमा बल सीमावर्ती क्षेत्रों में मादक पदार्थों एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु कटिबद्ध है, तथा इस प्रकार की कार्रवाई भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगी।”
48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर





























