सौरभ निगम | कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी/गोरखपुर, 1 जुलाई 2025 — राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय# का भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय भारत की समृद्ध प्राचीन चिकित्सा परंपराओं का प्रभावशाली आधुनिक केंद्र बनेगा।
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, “महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय का उद्घाटन न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए चिकित्सा शिक्षा और आयुष सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।”
उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि यह संस्थान युवाओं को आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी जैसे पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में उच्चस्तरीय शिक्षा और प्रशिक्षण देगा, जिससे देश को सशक्त स्वास्थ्य संरचना प्राप्त होगी।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय आयुष मंत्री और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री योगी ने इस मौके पर कहा कि यह विश्वविद्यालय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आयुष मिशन’ को गति देने वाला सिद्ध होगा।
रिपोर्ट: कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी
पूरा विवरण पढ़ें: PIB प्रेस विज्ञप्ति लिंक




























