समस्तीपुर ब्यूरो|कौशलेन्द्र पाण्डेय/केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने बिहार में रेलवे के व्यापक आधुनिकीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए समस्तीपुर मंडल के अंतर्गत कर्पूरीग्राम स्टेशन पर कई प्रमुख परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उद्घाटन किया।
इस अवसर पर श्री वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में रेलवे का बुनियादी ढांचा अत्याधुनिक तकनीक और सुविधाओं के साथ लगातार सशक्त किया जा रहा है। बिहार के कर्पूरीग्राम स्टेशन पर किए जा रहे कार्य न सिर्फ स्थानीय लोगों की सुविधा बढ़ाएंगे, बल्कि क्षेत्रीय विकास को भी गति देंगे।
प्रमुख कार्यों में शामिल हैं:
स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का विस्तार
प्लेटफॉर्मों का आधुनिकीकरण
पेयजल, शौचालय, प्रतीक्षालय और लिफ्ट जैसी सुविधाओं का निर्माण
यात्री सूचना प्रणाली और सुरक्षा सुविधाओं का उन्नयन
मंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं से न सिर्फ यात्रियों को सुविधा होगी, बल्कि रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने स्थानीय जनता से संवाद करते हुए कहा कि बिहार रेलवे विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।
इस मौके पर स्थानीय सांसद, जनप्रतिनिधि, रेलवे अधिकारी एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
#BiharRailway #AshwiniVaishnaw #Samastipur #IndianRailways #CountryInsideNews




























